आपका शहरउत्तर प्रदेश समाचारएंटरटेनमेंटखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरल

जब तकनीक कहानीकार का स्‍थान लेती है:

एमआईएफएफ की एआई फिल्में भविष्य के सिनेमा के मानवीय हृदय को प्रदर्शित करती हैं

नई दिल्ली,20.06.2026

19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 ने “द एआई फिल्म्स” खंड में प्रदर्शित फिल्मों के साथ सिनेमाई नवाचार की भावना का जश्न मनाया। कहानी कहने, प्रौद्योगिकी और कल्पना के सुस्‍पष्‍ट संगम को दर्शाते हुए, चयनित फिल्मों ने दिखाया कि कैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक शक्तिशाली नए रचनात्मक उपकरण के रूप में कार्य करती है, जो दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं को इतिहास, पौराणिक कथाओं, व्यक्तिगत स्मृति और सिनेमाई सीमाओं से परे फैले जटिल आख्यानों की खोज करने में सक्षम बनाती है।

चाहे ऐतिहासिक लड़ाइयों की कहानियों को दर्शाना हो, अनोखी एनीमेशन शैलियों का उपयोग करना हो या किसी रचनाकार के सोचने के तरीके को गहराई से समझना हो, इन फिल्मों ने दिखाया कि एआई मानव रचनात्मकता की जगह नहीं ले रहा है। इसने दर्शाया है‍ कि यह फिल्म निर्माताओं को ऐसी कहानियाँ सुनाने का एक शक्तिशाली नया उपकरण प्रदान करता है जिन्हें पारंपरिक तरीकों से बनाना मुश्किल होता।

दीपक विजय द्वारा निर्देशित उत्कृष्ट फिल्म “लेजेंड्स – द इटरनल फ्लेम ऑफ मेवाड़” में एक अकेला कवि अरावली पहाड़ियों में गाता है जो बप्पा रावल से लेकर महाराणा प्रताप तक के क्रमिक ऐतिहासिक युगों का वर्णन करते हुए सम्मान से परिभाषित एक राज्य को चित्रित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button