उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़

तीर्थयात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जन-जागरूकता एवं वाहन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुगम संचालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जन-जागरूकता एवं वाहन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। आज प्रभारी यातायात निरीक्षक, सुनील कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चालकों एवं तीर्थयात्रियों को सड़क सुरक्षा नियमों एवं सुरक्षित परिवहन के संबंध में जागरूक किया गया। वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरस्पीड से बचने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने तथा पहाड़ी, संकरे एवं संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही यात्रा के दौरान मौसम की नियमित जानकारी प्राप्त करने, भारी वर्षा एवं रात्रि के समय अनावश्यक यात्रा से बचने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button