उत्तराखंड समाचार

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

बैठक में अधीक्षण अभियंता अरुण नेगी, ईई डी. एस गुसाईं, सहायक अभियंता हिमांशु उपस्थित रहे।

देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत चल रहे अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने पर विशेष जोर दिया।  बैठक में अधीक्षण अभियंता अरुण नेगी, ईई डी. एस गुसाईं, सहायक अभियंता हिमांशु उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581