उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

उत्तरकाशी। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के आदेशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेशभर में आज वृहत स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बहारी प्रान्तों से उत्तराखण्ड मे निवासरत व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन किये जा रहे हैं। जनपद उत्तरकाशी मे सत्यापन अभियान की शुरुआत करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के सभी कोतवाली व थाना पर पुलिस टीमें गठित कर सघन सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किये जा रहे है। अभियान के पहले दिन आज पुलिस द्वारा उत्तरकाशी के विभिन्न कोतवाली, थाना क्षेत्रातर्गत प्रॉपर्टी डीलिंग, भवन निर्माण, खनन तथा अन्य व्यवसायों का कार्य करने वाले बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाकर 107 लोगों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन तथा सत्यापन प्रपत्र भरकर जाँच हेतु भेजे गये, किरायेदार सत्यापन न करवाने पर 7 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गयी। उत्तरकाशी पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा आमजनमानस को बाहरी प्रान्तो से जनपद में निवासरत व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकर, मजदूर आदि के शत् प्रतिशत पुलिस सत्यापन करवाने हेतु जागरुक भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button