आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनदेहरादून/मसूरीधर्मधर्म-संस्कृतिराजधानी दिल्लीसोशल मीडिया वायरल

पारिवारिक तीज उत्सव कार्यक्रम मे सार्थक भूमिका निभाएगी देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति

समिति के दशम वार्षिक उत्सव पर मंथन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति पारिवारिक तीज उत्सव कार्यक्रम मे सार्थक भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही मानसून के समय समिति ने देहरादून नगर मे गयारह सौ पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा हैं।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की मासिक सभा होटल कैलिस्टा पटेल नगर देहरादून मे आयोजित की गई। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सभा को आरम्भ करते हुए कहा की समिति अपने दायितवो का निर्वाह करते हुए, हिन्दू, सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए वर्ष 2026 मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। श्रीमदभागवत कथा, गणतंत्र दिवस, होली मिलन, भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। अब तीज उत्सव 2026 को भी भव्यता से आयोजित किया जायेगा। समिति की वार्षिक कार्यकारणीयों का वर्ष 2026- 2027 हेतु प्रदेश, जिला व नगर आदि का जल्द ही नवनीकरण किया जायेगा। समिति के साथ जुड़े सदस्यों मे से अधिक से अधिक सदस्यों को वार्षिक कार्यकारणीयों मे समायोजित कर अधिक ऊर्जा के साथ सामजिक कार्यों को किया जायेगा। वर्ष 2027 मे समिति का दशम वार्षिक उत्सव भव्यता से आयोजित होगा।
समिति द्वारा देवभूमि की राजधानी देहरादून में प्रथम बार महिमा देवभूमि के चार धाम की संगीतमय कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 1 जनवरी 2027 से 7 जनवरी 2027 तक होगा। जिसमें श्रीबदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी पंडित भुवनचंद उनियाल कथा व्यास होंगे व देवभूमि के पवित्र चार धाम के गूढ़ रहस्यों से जनता को अवगत करवाएंगे। समिति द्वारा समिति की पत्रिका देवभूमि ब्राह्मण संजीवनी के नवीन अंक का प्रकाशन व विवाह योग्य युवक युवतियों के विवाह परिचय सम्मलेन आयोजित करने पर भी मंथन हुआ। सभा मे सदस्यो के द्वारा कुछ नए विचार प्रस्तुत हुए जिन पर विशेष मंथन हुआ। आज की सभा मे समिति संरक्षक श्रीमती आभा बड़थवाल, पवन शर्मा, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल, महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ, जिला देहरादून अध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव महानगर देहरादून अध्यक्ष राजेश पंत, देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति की महासचिव मधु शर्मा, शक्ति सागर कौशिक, पंडित शंशाक उपाध्याय, शरद कौशिक, प्रेम खुराना, आशीष शर्मा, वासु वशिष्ठ आदि सम्मलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464