उत्तराखंड समाचार

ट्रक और कार की टक्कर, छह लोगों की मौत, एक घायल

देहरादून में दिल दहला देने वाला हादसा

देहरादून। ओएनजीसी चौक में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई व एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।

ओएनजीसी चौक के पास सोमवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भीषण हादसे में छह युवक-युवतियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल का हाल देख हर किसी की रूह कांप गई। मरने वालों में तीन युवतियां शामिल थी। भीषण हादसे में जान गवांने वाले युवक-युवतियों की उम्र 18 से 24 साल की थी। जोकि दिल्ली, दून और हिमाचल के रहने वाले थे। सभी देहरादून के ही प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रहे थे। हादसे की खबर पर रात को पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई थी। कंटेनर मौके पर बिना चालक, बिना नंबर प्लेट के खड़ा मिला। कंटेनर के पिछले हिस्से में कार टकराई मालूम हुई। मौके पर बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली। जिसमें कुल सात लोग सवार थे। इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल अवस्था में मौके पर मिला। मौके पर सभी मृत छह युवकों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल और इंदिरेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया। एक घायल को सिनर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। घायल सिद्धेश अग्रवाल (25) अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

मृतकों के नाम :-

1-कुणाल कुकरेजा (23) पुत्र जसवीर कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर देहरादून, मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश (मृत)

2-गुनीत (19) पुत्री तेज प्रकाश सिंह साई लोक जीएमएस रोड देहरादून

3-नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव  गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड

4-अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड

5-कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कावली रोड देहरादून

5-ऋषभ जैन (24) पुत्र तरुण जैन निवासी  राजपुर रोड।

घायल युवक:-

सिद्धेश अग्रवाल (25) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड़

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581