आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरीधर्मधर्म-संस्कृतिभारतसोशल मीडिया वायरल

धर्मार्थ सेवार्थ आरोग्य धाम में निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

लोगों से आंखों की उचित देखभाल करने और नियमित जांच कराने की अपील

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 14 जून। धर्मार्थ सेवार्थ आरोग्य धाम के सहयोग से आज राही नेत्रधाम द्वारा डिस्पेंसरी रोड़ स्थित धर्मार्थ सेवार्थ आरोग्य धाम में निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक मोतियाबिंद की स्क्रीनिंग, काला मोतिया की जाँच, रेटिना की जाँच, डायबिटिक रेटीनोपैथी, नखुने की जाँच, चश्मे के नंबर की जांच, पलक झुकना, पलक अंदर मुड़ना, आँख से पानी आना, आँख मे जलन आदि की जाँच की गई। शिविर के दौरान, प्रत्येक प्रतिभागी की आँखों की पूरी जाँच की गई और उन्हें व्यक्तिगत परामर्श दिया गया। चिकित्सा दल ने प्रत्येक व्यक्ति की आँखों के स्वास्थ्य का सावधानीपूर्वक आकलन किया और उचित उपचार तथा आँखों की देखभाल के निवारक उपायों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
नेत्र स्वास्थ्य जाँच शिविर का शुभारम्भ श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री 108 कृष्ण गिरि महाराज के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया की ब्रह्मलीन श्री 108 महंत माया गिरि महाराज एवं स्व. श्री विनोद कुमार अग्रवाल धर्मार्थ सेवार्थ आरोग्य धाम तत्वाधान में आज यह शिविर आयोजित किया गया हैं। जिसका अनेक लोगों द्वारा लाभ उठाया गया। धर्मार्थ सेवार्थ आरोग्य धाम द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन कैंपों में ब्लड टेस्ट (हीमोग्लोबिन, शुगर, कोलेस्ट्रॉल), ईसीजी, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, फेफड़ों की जांच, और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएं जनसामान्य को निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रक्तदान शिविर और समाज कल्याण से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी इस धाम के तत्वावधान में आयोजित किए जाते हैं। महंत श्री 108 कृष्ण गिरि महाराज ने नियमित नेत्र परीक्षण के महत्व पर जोर दिया, विशेष रूप से वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए, क्योंकि कई नेत्र रोग धीरे-धीरे विकसित होते हैं और अक्सर दृष्टि पर काफी असर पड़ने तक किसी का ध्यान नहीं जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिगंबर रवि गिरी, 131 से अधिक बार रक्तदान करने वाले ‘महारक्तवीर सम्मान’ से सम्मानित योगेश अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत, गोपाल गुप्ता, महेश खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button