उत्तराखंड समाचार

ड्रोन कैमरे की बारीक नजर-यातायात नियमों का उल्लघंन व अतिक्रमण करना पड़ रहा भारी

राजधानी दून में चलाया जा रहा आपरेशन "फ्लाइंग हॉक"

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून मे ड्रोन कैमरे की बारीक नजर से यातायात नियमों का उल्लघंन व अतिक्रमण करना भारी पड़ रहा हैं।
एसएसपी देहरादून का “फ्लाइंग हॉक” अभियान- देहरादून के यातायात व अतिक्रमण रहित सड़को की मुहिम के लिये ड्रोन कंट्रोल रूम से सतर्क निगरानी की जा रही हैं। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने तथा अव्यवस्थित रूप से वाहनो को पार्क कर यातायात को बाधित करने वाले वाहन चालक अब सावधान हो जायें। यातायात नियमों के उल्लघंन करने वालों के ड्रोन कैमरे की मदद से ताबडतोड चालान किये जा रहे हैं। मार्गो पर अस्थाई अतिक्रमण, ठेली आदि को ड्रोन कंट्रोल रूम से निगरानी कर सख्त कार्यवाही कराई जा रही हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद देहरादून में यातायात के सुचारू संचालन तथा आम-जनमानस को यातायात बाधित होने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से बचाने हेतु ड्रोन कंट्रोल रूम की सहायता से ऐसा आचरण करने वाले वाहन चालको, अस्थाई अतिक्रमण, ठेली के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आपरेशन “फ्लाइंग हॉक” चलाया जा रहा है। जिसमें किसी भी वाहन चालक द्वारा यातायात को बाधित किये जाने अथवा नो पार्किंग क्षेत्रों में अपना वाहन खडा करते ही ड्रोन के माध्यम से वाहन स्वामी के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए तत्काल वाहन स्वामी से सम्पर्क कर उन्हें अपना वाहन वहां से हटाने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। इसके उपरान्त भी वाहन चालकों द्वारा वाहन को सुव्यवस्थित रूप से पार्क नहीं किये जाने तथा यातायात को अवरूद्ध करने की दशा में तत्काल ड्रोन कन्ट्रोल रूम के माध्यम से किये जा रहे हैं चालान। साथ ही साथ मुख्य मार्गो मैं अस्थाई अतिक्रमण, ठेली आदि को हटाए जाने हेतु निगरानी कर ड्रोन कंट्रोल रूम द्वारा सीठे थानों को सूचित कर कराई जा रही सक्त कार्यवाही।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581