उत्तराखंड समाचार

1971 के युद्ध के नायक और कई आतंकियों को ढेर करने वाले ब्रिगेडियर जसवीर सिंह बरार का निधन

राष्ट्रपति द्वारा सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया था

रामनगर : 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक और दो बार सेना पदक से सम्मानित सेवानिवृत ब्रिगेडियर जसवीर सिंह बरार  का हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। 71 वर्षीय बरार अपने पीछे अपने पीछे पत्नी सबरीना सिंह, पुत्र विक्रम सिंह बरार एवं पुत्री निम्मी को छोड़ गए हैं। उनका निधन उनके आवास ग्राम देवीपुर मूल्या में हुआ। रामनगर स्थित घाट पर सैनिक सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गए थे। इसके बाद भी उन्होंने पाकिस्तान के चार सैनिकों को मार गिराया था। इसके अतिरिक्त उन्होंने पाकिस्तान बार्डर से आए आतंकवादियों का कई बार डटकर मुकाबला किया था। और कई आतंकवादियों को ढ़ेर कर दिया था।ब्रिगेडियर जसबीर सिंह बरार की वीरता और अदम्य साहस के लिए उन्हें दो बार राष्ट्रपति द्वारा सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रतिनिधि रूपेश बाटला, पुनीत बाटला, मेजर मुकेश यादव, सेंंट्रल कमांडेंट कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत ब्रिगेडियर आई एस साम्याल, सूबेदार हरीश चंद्रा, नायब सूबेदार गंगा सिंह एवं जिला सैनिक परिषद सदस्य सूबेदार मेजर नवीन चंद्र पोखरियाल समेत अनेक पूर्व सैनिकों ने उन्हें सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी।

 

Related Articles

Back to top button