उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

निरीक्षक (एम) कैलाश चन्द्र सती अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त

एसडीआरएफ परिवार कैलाश चन्द्र सती की उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण एवं योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

देहरादून 31 मई। एसडीआरएफ उत्तराखण्ड मुख्यालय, जौलीग्रांट में निरीक्षक (एम) कैलाश चन्द्र सती के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 08 सितम्बर 1987 से पुलिस सेवा में अपना योगदान देने वाले श्री सती ने लगभग 39 वर्षों तक विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की मिसाल प्रस्तुत की। 07 जनवरी 2022 से एसडीआरएफ उत्तराखण्ड में निरीक्षक (एम) के रूप में उन्होंने प्रशासनिक एवं कार्यालयीय कार्यों के कुशल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ उत्तराखण्ड श्रीमती निवेदिता कुकरेती एवं सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी सहित समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। एसडीआरएफ परिवार कैलाश चन्द्र सती की उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण एवं योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

Related Articles

Back to top button