उत्तराखंड समाचार

तीन पीढ़ी ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

कोविड-19 हेल्प डेस्क पर लोगों का टेंपरेचर चेक किया गया

देहरादून में तीन पीढ़ी ने अपने आदर्श सखी बूथ में स्वागत गेट, कोविड-19 सहायता केंद्र, दिव्यांगजनों के लिए सहायता केंद्र, मतदाता सहायता केंद्र, बीएलओ हेल्पडेस्क, वृद्ध विकलांग महिलाओं के बैठने के लिए अलग अलग स्थान की व्यवस्था की गई थी। महिला पुरुष मतदाता के लिए अलग-अलग लाइन में लगने की समुचित व्यवस्था की गई थी, साथ ही शारीरिक दूरी के लिए प्रतीक चिह्न बना कर कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा था। कोविड-19 हेल्प डेस्क पर लोगों का टेंपरेचर चेक किया गया तथा लोगों को मास्क एवं गलव्स भी दिये गये। लोगों के हाथों को सैनेटाइज करवाया गया। विकलांग सहायता बूथ के माध्यम से लोगों को व्हीलचेयर एवं वैशाखी की सुविधा प्रदान कर पोलिंग बूथ के अंदर ले जाया गया। मतदाता सहायता केंद्र के माध्यम से लोगों को मतदाता पर्ची उनके भाग क्रमांक इत्यादि की समुचित जानकारी दी गयी। मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ के अतिरिक्त 4 महिला कर्मचारी स्पेशल तौर से साड़ी में नियुक्त की गई। जिनकी तरफ से मतदाताओं को यथासंभव मार्ग निर्देशन/ मदद की गयी। मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए शौचालय तथा स्वच्छ पानी की भी व्यवस्था की गई थी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581