उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

पर्यावरण मित्र राष्ट्र के सच्चे प्रहरी : भगवत प्रसाद मकवाना

मकवाना ने किया 'निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर' का विधिवत उद्घाटन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ के अवसर पर कोटद्वार में ‘पर्यावरण मित्रों’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये। इस अवसर पर उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के सपने को धरातल पर उतारने वाले हमारे ये पर्यावरण मित्र राष्ट्र के सच्चे प्रहरी हैं। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने श्रमिकों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु आयोजित ‘निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर’ का विधिवत उद्घाटन किया एवं उत्कृष्ट सेवा देने वाले 5 महिला व 5 पुरुष कर्मियों को सम्मानित भी किया। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग हर श्रमिक के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Related Articles

Back to top button