उत्तराखंडदेहरादून

कैंट विधायक के जन्मदिवस के अवसर पर युवाओं ने किया रक्तदान

जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के सहयोग से केंद्रों की व्यवस्थाएं बेहतर हो रही

एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर के जन्मदिवस के अवसर पर युवाओं द्वारा रक्त दान शिविर एवं कढ़ी चावल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने युवाओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि आप लोग जो प्रयास कर रहे है उससे किसी का जीवन बच सकता है किसी को नई जिंदगी मिल सकती है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सूरज सिंह बिष्ट एवं सिद्धार्थ कसाना ने सभी युवाओं का धन्यवाद प्रेषित किया और कहा कि विधायक सादगी की प्रतिमूर्ति और उनका स्वभाव बहुत सरल रहा है, जिस कारण उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंत, संतोष थापा, पार्षद विनोद रावत, रमेश काला, मनीष पाल,सूरज भान चौहान, अभिषेक बिष्ट, आलोक कुकरेती, गोविंद साहनी आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं कैंट विधायक सविता कपूर ने अपना जन्मदिवस सराहनीय पहल के तहत प्रकाश नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सामाजिक सेवा कार्यक्रम के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा से जोड़ना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी राजकुमार तिवारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों एवं महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंखा एवं पानी की टंकी भेंट की गई। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को भी लाभ मिलता है। इस पहल से केंद्र में आने वाले लाभार्थियों को गर्मी के मौसम में विशेष राहत मिलेगी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मीना ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सविता कपूर जी द्वारा पहले भी हमारे को लोहे की अलमारी और फर्नीचर की व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया और कहा जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के सहयोग से केंद्रों की व्यवस्थाएं बेहतर हो रही हैं, जिससे पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंच रहा है।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464