उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

सीएम ने प्रातःकाल भ्रमण के दौरान लिया चाय की चुस्कियों का आनंद

भराड़ीसैंण(चमोली)। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक मेहरबान सिंह के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने सीएम को भेंट स्वरूप घर पर बने स्वादिष्ट अरसे भी दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां उपस्थित स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। जनता से सीधे संवाद का यह माध्यम सदैव हमें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581