उत्तराखंड समाचार

झांझरा क्षेत्र में हुआ क्लोरीन गैस का रिसाव

प्लॉट में रखें गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव

देहरादून, 09 जनवरी। प्रेमनगर क्षेत्र में हुए क्लोरीन गैस रिसाव में स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा फायर कर्मियों की टीम द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह का कहना हैं की गैस रिसाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कार्यों में लगी है, क्लोरीन गैस का सिलेंडरो को किन कारणों से उक्त स्थान पर रखा गया था, इसकी जांच की जा रही है।

आज तड़के सुबह थाना प्रेम नगर पुलिस को सूचना मिली कि झांझरा क्षेत्र में स्थित एक प्लॉट में रखें गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तथा पुलिस स्टेशन देहरादून से फायर कर्मियों की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना के संबंध में एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमो को सूचित करते हुए मौके पर बुलाया गया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचते हुए रेस्क्यू कार्यो का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू पर करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उक्त खाली प्लॉट में गैस सिलेंडरो को किन कारणों से रखा गया था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581