उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया उत्तराखण्ड राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

देहरादून/पंतनगर 23 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 04 दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने 800 मीटर पुरुष, महिला वर्ग रेस के विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। 800 मीटर रेस पुरुष वर्ग में एस.एस.जे. अल्मोड़ा के अंकित नाथ प्रथम, श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल के आसिफ द्वितीय, एस.एस.जे. अल्मोड़ा के ललित सिंह तृतीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग 800 मी0 रेस में कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल की नीतू प्रथम, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार की चांदनी द्वितीय व एस.एस.जे. अल्मोड़ा की शीतल भट्ट तृतीय स्थान पर रही। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन हैं। मैदान में जो अनुशासन, समर्पण और टीम भावना विकसित होती है, वही आगे चलकर राष्ट्र प्रथम की चेतना को सुदृढ़ करती है। जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है, तो वह केवल स्वयं का नहीं, बल्कि अपने राज्य और अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है। विश्वविद्यालयी जीवन केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिक्षा और खेल- दोनों का संतुलित विकास ही संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। जो विद्यार्थी पढ़ाई में उत्कृष्ट है और खेल में सक्रिय है, वही आत्मविश्वासी, संतुलित और नेतृत्व क्षमता से युक्त नागरिक बनता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464