उत्तराखंड समाचार

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकि खराबी

सड़क पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

देहरादून। क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर में टेक ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर इमर्जेंसी लैंडिंग करवा दी, जिससे हादसा होने से बच गया। हालांकि आपातकाल लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आ गई एवं उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना करते हुए हेली को सड़क से हटवाने का कार्य करवाया जिससे यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेली अपने बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पांच यात्रियों के साथ टेक ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेली में कुछ तकनीकि खामी आ गई। हेली के पायलट ने समय रहते ही खामी को भांप लिया और नजदीक में सड़क खाली देखते हुए आपातकाल लैंडिंग करवा दी। हेली में सवार पांचों यात्री सुरक्षित हैं जबकि पायलट को थोड़ा सा चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना से हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581