उत्तराखंड समाचारधर्म

श्री टपकेश्वर महादेव के नगर भ्रमण पर होंगे अष्ट विनायक के दर्शन : महंत कृष्णा गिरी महाराज

28 अगस्त को शिव के रंग में रंगी नजर आयगी द्रोणनगरी

देहरादून। देहरादून में आगामी 28 अगस्त को भगवान टपकेश्वर महादेव की 22 वीं शोभायात्रा के अवसर पर द्रोणनगरी पूरी तरह भगवान शिव के रंग में रंगी नजर आयगी। 28 अगस्त को श्री टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकलेगे। इस पावन अवसर पर अष्ट विनायक के नगरवासियों को दर्शन भी होंगे। 22वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से निकाली जायेगी जो गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए अनेक झांकियां निकाली जायगी।
आज महंत कृष्णा गिरी महाराज ने श्री टपकेश्वर महादेव के नगर भ्रमण की जानकारी प्रदान करते हुये बताया कि आगामी 28 अगस्त को श्री टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकलेगे। सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभांरभ किया जायेगा, यहां से शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होंगी। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा निकाली जायगी। 22 वीं शोभा यात्रा में इस बार अष्ट विनायक की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही भगवान टपकेश्वर के पार्थिव शिवलिंग की झांकी के अतिरिक्त भगवान टपकेश्वर के तीन डोले दूधेश्वर, पतेश्वर और देवेश्वर सहित अनेक भव्य झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल रहेगी। गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल भंडारा भी आयोजित किया जायेगा।
सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभांरभ किया जायेगा, यहां से शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपलमंडी, धामावाला, कोतवाली, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, कैंट बोर्ड आफिस, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट, टपकेश्वर कालोनी होते हुए शोभायात्रा सात घंटे बाद टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न होंगी। इस बीच घंटाघर समेत कई जगह शोभायात्रा का स्वागत भी किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464