उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

26 नवम्बर को विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा संविधान दिवस

सभी सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में संविधान की उद्देशिका का होगा सामूहिक वाचन

रुद्रप्रयाग, 25 नवम्बर। जनपद रुद्रप्रयाग में कल 26 नवम्बर को संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के सभी सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सार्वजनिक कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रातः 11:00 बजे जनपद के समस्त कार्यालयों, विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक संस्थानों एवं विभागीय प्रतिष्ठानों में संविधान की उद्देशिका (Preamble) का सामूहिक वाचन एवं शपथ दिलाई जाएगी वहीं शिक्षण संस्थानों में निबंध, वाद-विवाद, क्विज़ प्रतियोगिता संस्कृति कार्यक्रम तथा संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों एवं अधिकारों पर आधारित विशेष व्याख्यान किया जाएगा। संविधान दिवस मनाए जाने का उद्देश्य नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा जनमानस को अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करना है।

 

 

Related Articles

Back to top button