उत्तराखंड समाचार

हरियाणा में कैदी को पेशी पर ले जा रहे नैनीताल पुलिस के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, कई घायल

पुलिस कर्मियों का वाहन पेटीफेला एक्सप्रेस वे में बागपत के पास मध्य प्रदेश के ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नैनीताल : नैनीताल पुलिस लाइन से एडीजे कोर्ट जींद हरियाणा में मुल्जिम पेशी के लिए लेकर जा रहा पुलिस वाहन हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मंगलवार को पुलिस लाइन से उप निरीक्षक विशेष श्रेणी रमेश कंबोज, आरक्षी प्रवीण बिष्ट, आरक्षी मनोज यादव तथा आरक्षी अरुण कुमार मौर्य सरकारी वाहन संख्या यूए 04, जीए 0190 GA 0190 से तीन अभियुक्त अमित उर्फ मुन्ना पुत्र कृष्ण कुमार, मोनू उर्फ मोंटी पुत्र परवीर व अमरजीत पुत्र बलवान सिंह को लेकर रवाना हुए थे।पुलिस कर्मियों का वाहन पेटीफेला एक्सप्रेस वे में बागपत के पास मध्य प्रदेश के ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में आरक्षी प्रवीण सिंह व आरक्षी मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार सीटीआर. दिल्ली हॉस्पिटल में किया जा रहा है।दुर्घटना में आरक्षी अरुण कुमार मौर्य निवासी दिनेशपुर की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। जिसे जनपद नैनीताल का संपूर्ण पुलिस परिवार शोक संवेदना व्यक्त करता है जबकि तीनों अभियुक्तगण पुलिस कस्टडी में हैं।पुलिस कर्मचारी के शव को लाने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही स्वजनों को भी इत्तला दी गई है।उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल पद पर नैनीताल कोतवाली में कार्यरत कांस्टेबल अरुण मौर्या की मौत की खबर से रात तक स्वजन अनभिज्ञ थे वहीं नगर में शोक की लहर है । रात में ही तमाम लोग उनके आवास पर एकत्र हो गए । बताते हैं अरुण दो बहनों के बीच इकलौते भाई थे । 2009 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था । उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिसमे दो बिटिया और एक साल का बेटा है ।बागपत में पेशी पर गए मृतक अरुण के पिता रमेश चंद्र मौर्या राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात थे सेवानिवृत्त होने के बाद नगर के वार्ड 6 में परिवार के साथ रहते हैं । अरुण की दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है । अरुण दो बेटियां हैं और एक बेटा है । अरुण 2009 में उत्तराखंड पुलिस में बतौर कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था । हालांकि मौत की खबर उनके पिता सहित परिवार को नही दी गयी । खबर पाकर उनके जानने वालों का तांता लग गया ।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581