उत्तराखंड समाचार

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्या : सचिन गुप्ता

स्कूल में ऐडमिशन प्रारंभ है पिछले दो दिनों से नगर निगम में इन्टरनेट बंद होने के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है।

देहरादून। आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने नगर निगम देहरादून में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्या से नगर अयुक्त को अवगत कराया। सचिन गुप्ता ने नगर अयुक्त देहरादून को बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कक्ष में लगा इन्टरनेट कनेक्शन आए दिन बाधित रहता है, जिससे आम जनता को प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में ऐडमिशन प्रारंभ है पिछले दो दिनों से नगर निगम में इन्टरनेट बंद होने के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है। सचिन गुप्ता ने नगर अयुक्त से जनहित में मांग की है कि नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्य बाधित न हो इस हेतु इन्टरनेट की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे देहरादून की जनता को परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581