उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारएंटरटेनमेंटखबर हटकरताज़ा ख़बरें

ओप्पो इंडिया ने ट्रैवल फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए ऑल-न्यू रेनो15 सीरीज़ पेश की

देहरादून। आज ओप्पो इंडिया ने अपनी प्रीमियम रेनो15 सीरीज़ में तीन वैरिएंट, रेनो15 प्रो, रेनो15 प्रो मिनी, और रेनो15 लॉन्च किए। यह सीरीज़ युवा यात्रा प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए तैयार की गई है। इसमें एडवांस्ड कैमरा सिस्टम, इंटैलिजेंट एआई और सटीक इंजीनियरिंग के साथ बेहतरीन डिज़ाइन दिया गया है। अपनी तरह की पहली होलोफ्यूजन टेक्नोलॉजी और प्राकृतिक तत्वों से प्रेरित कलर फिनिश के साथ, रेनो15 सीरीज़ में मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ कॉम्पैक्ट और एर्गाेनॉमिक फॉर्म फैक्टर है। रेनो15 प्रो और रेनो15 प्रो मिनी में असाधारण फोटोग्राफी के लिए 200एमपी का कैमरा दिया गया है, जो 50एमपी 3.5 एक्स ऑप्टिकल ज़ूम लेंस, 120 एक्स तक डिजिटल ज़ूम, प्योरटोन इमेजिंग टेक्नोलॉजी और एआई एडिटिंग टूल्स की मदद से बहुत साफ इमेज कैप्चर करता है।

रेनो15 सीरीज़ के बारे में ओप्पो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, गोल्डी पटनायक ने कहा, “भारत में ओप्पो के 100 मिलियन से अधिक यूज़र हैं। इसलिए हमने करीब से देखा है कि खासकर कैमरा सिस्टम, इंट्यूटिव एआई, विशेष डिज़ाइन लैंग्वेज और यूज़र एक्सपीरियंस के मामले में ग्राहकों की अपेक्षाएं कैसे प्रीमियम अनुभवों की ओर विकसित हुई हैं। रेनो सीरीज़ का लगातार विकास ग्राहकों की इन अपेक्षाओं को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है, क्योंकि ग्राहक ऐसी डिवाइस चाहते हैं, जो उन्हें छोटे-मोटे नहीं बल्कि ठोस अपग्रेड प्रदान करें। रेनो15 सीरीज़ के माध्यम से हम उन्हें अत्याधुनिक इमेजिंग सिस्टम, बेहतर एआई क्षमताएं और बेहतरीन ऑल-राउंड परफॉर्मेंस प्रदान कर रहे हैं। हमारी यह सीरीज़ युवाओं द्वारा यात्रा करने, क्रिएट करने और अपने पलों को कैप्चर करने के तरीके के अनुरूप विकसित की गई है।”

उद्योग की पहली होलोफ्यूजन टेक्नोलॉजी रू ओप्पो ने अपनी होलोफ्यूजन टेक्नोलॉजी पेश की है, जो एक वन-पीस स्कल्पटेड ग्लास डिज़ाइन पर थ्री-डाइमेंशनल लेयर्ड विज़ुअल इफ़ेक्ट के साथ स्मार्टफोन की सुंदरता को और अधिक बढ़ा देती है। इस टेक्नोलॉजी ने बेहतर डेप्थ, टैक्टाइल टेक्सचर और फ्लूइड लाइट इंटरैक्शन प्रदान किया है। साथ ही, एक खूबसूरत इंटीग्रेटेड कैमरा लेआउट के साथ ओप्पो का डायनामिक स्टेलर रिंग डिज़ाइन सॉफ्ट हैलो ग्लो के साथ लाइट को कैप्चर करता है, जिससे बैक पैनल पर एक स्वच्छ और सुगम फिनिश प्राप्त होती है।

रेनो15 प्रो सनसेट गोल्ड कलर और कोकोआ ब्राउन कलर में आता है। सनसेट गोल्ड कलर डूबते हुए सूरज की सुनहरी किरणों से प्रेरित है, जो समुद्र की लहरों पर सोने की चादर जैसा एहसास देती हैं, वहीं कोकोआ ब्राउन कलर चाय और कॉफी के गर्म एहसास से प्रेरित है। रेनो15 प्रो मिनी कोकोआ ब्राउन कलर के साथ क्रिस्टल पिंक और ग्लेशियर व्हाइट कलर में भी आता है। ग्लेशियर व्हाइट कलर में होलोफ्यूजन टेक्नोलॉजी द्वारा एक थ्री-डाइमेंशनल रिबन पैटर्न दिया गया है। रेनो15 ग्लेशियर व्हाइट, ट्वाइलाइट ब्लू और ऑरोरा ब्लू कलर में उपलब्ध होगा, जो रात के आसमान और ऑरोरा जैसी घटनाओं से प्रेरित हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button