उत्तराखंड समाचार

अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

सभी केंद्र नियमानुसार संचालित मिले

रुद्रप्रयाग,12 सितम्बर। जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी रूद्रप्रप्रयाग ने जनपद मुख्यालय में स्थापित 04 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का विधिवत संचालन पाया गया। जिलाधिकारी/जिला समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा के नेतृत्व में जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी की टीम द्वारा जिला चिकित्सालय, कोटेश्वर चिकित्सालय, बोहरा नर्सिंग होम व जन कल्याण हॉस्पिटल रुद्रप्रयाग में स्थापित अल्ट्रासाउंड केंद्रों में औचक निरीक्षण किया। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान सेंटर की वैधता व उस सेंटर में चिकित्सक के कार्य करने की वैधता संबंधित प्रपत्रों की जांच की गई। साथ ही एएनसी रजिस्टर, फार्म-एफ, ओपीडी रजिस्टर के विवरण का मिलान किया गया, जिसमें सही जानकारी पाई गई। साथ ही अल्ट्रासाउंड केंद्र में सीसीटीवी स्थापना, एक्टिव ट्रैकर की क्रियाशीलता, पीसीपीएनडीटी अधिनियम से संबंधित सूचना प्रदर्शन आदि मानकों का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. सीमा जगदीश टेकचंदानी ने बताया कि निरीक्षण में सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र नियमानुसार संचालित पाए गए। निरीक्षण में डाॅ. मोनिका, डाॅ. मनीष कुमार, प्रभारी जिला समन्वयक मुकेश बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581