उत्तराखंड समाचार

पंत की 138वीं जयंती के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में विविध कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी ने किया छात्र छात्राओं द्वारा लगायी गयी चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन

पौड़ी, 10 सितम्बर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल प्रशासक एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, निदेशक जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज प्रो. वीके बांगा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा लगायी गयी चित्रकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। घुड़दौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट प्रांगण में उपस्थित गणमान्यों ने पंत जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किए व स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित विचार गोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों द्वारा पंत के जीवन चरित्र व आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। इससे पूर्व सीनियर वर्ग में ‘पंडित गोविंद बल्लभ पंत का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रा. इ. कॉ. निसणी के नमन रावत ने प्रथम, रा. क. इ. कॉ. पौड़ी नगर की ऐश्वर्या नौटियाल ने द्वितीय तथा रा. क. उ. मा. विद्यालय ल्वाली की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही जूनियर वर्ग में ‘पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन परिचय’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें रा. क. इ. कॉ. पैडुल की प्राची ने प्रथम, रा. क. उ. मा. विद्यालय ल्वाली की अंकिता नेगी ने द्वितीय, तथा डी. ए. वी. इ. कॉ. पौड़ी नगर की इल्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न स्थानों में भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनायी गयी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581