उत्तराखंड समाचार

हृदयरोग मुक्त भारत अभियान’ पर कार्यशाला 6 जनवरी को देहरादून में आयोजित होगी

इन पद्धतियों से पूरे भारत में 10 लाख से अधिक मरीज़ों का इलाज सफलतापूर्वक हो चूका है।

देहरादून । क्या आपको पता है कि दुनिया की हृदयरोग मरीजों की सर्वाधिक संख्या भारत में है ? भारत में हर 30 सेकंड पर 1 व्यक्ति को हृदयरोग का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह अक्सर हमारी जीवन शैली होती है, जैसे कि गतिहीनता, अस्वास्थ्यकर भोजन, तनावप्रद पर्यावरण और रोग शिक्षण की कमी। भारत में हृदय रोगों की समस्या युवाओं को अत्यधिक चपेट में लेते जा रहा है, जो अब एक चिंता का विषय बन चुका है। इसलिए, माधवबाग के संस्थापक और एम.डी., डॉ. रोहित साने ने संकल्प लिया कि भारत देश को हृदयरोग और अन्य जीवनशैली बीमारियां, जैसे कि डायबिटीज, अनियंत्रित रक्तचाप, मोटापे से मुक्ति दिलवाएंगे अपने आयुर्वेदिक थेरेपी के ज़रिये। यह उपचार 100% प्राकृतिक, गैर-शल्य और साइड-इफ़ेक्ट के बगैर है एवं इन पद्धतियों से पूरे भारत में 10 लाख से अधिक मरीज़ों का इलाज सफलतापूर्वक हो चूका है।
आयुर्वेदिक उपचारों में उनके तजुर्बे और विशेषज्ञता के साथ डॉ. साने देहरादून में, ‘हृदयरोग मुक्त भारत अभियान’ के ऊपर एक कार्यशाला का आयोजन कर रहे हैं जिसमें वे बताएँगे हृदयरोग को टालने के और उससे मुक्त होने के आयुर्वेदिक तरीके। यह कार्यक्रम 6 जनवरी को देहरादून में आयोजित होगा जो दोपहर 2:45 से लेकर शाम को 5:30 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम के ज़रिये, माधवबाग समस्त देहरादून वासियों को हृदयरोग और अन्य जीवनशैली बिमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का मौका देंगे एवं कार्यशाला में मौजूद लोग अपने सवालों का जवाब भी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581