उत्तराखंड समाचार

म्यामांर मे फस गया दून का युवक, कैबिनेट मंत्री ने की एसएसपी से वार्ता

मंत्री अग्रवाल युवक के म्यामांर में फंसने की सूचना मिलते ही परिजनों से मिलने इंद्रा कॉलोनी प्रतीतनगर रायवाला पहुंचे।

देहरादून/रायवाला 31 मई । क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्रांर्तगत प्रतीतनगर रायवाला के 22 वर्षीय युवक के म्यामांर में फंसने को लेकर एसएसपी देहरादून से वार्ता की है। उन्होंने युवक की सकुशल वापसी तथा विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल युवक के म्यामांर में फंसने की सूचना मिलते ही परिजनों से मिलने इंद्रा कॉलोनी प्रतीतनगर रायवाला पहुंचे। यहां रंजीता गौतम ने बताया कि उनके बेटा 22 वर्षीय बेटा विधान गौतम 21 मई को एक कंपनी के माध्यम से काम के लिए थाइलैंड निकला था। बताया कि युवक थाइलैंड न पहुंचकर म्यामांर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि यह जानकारी स्वयं विधान गौतम ने फोन पर ऑडियों के माध्यम से परिजनों को दी। रंजीता ने बताया कि उनके बेटे विधान के साथ धोखाधड़ी हुई है। उसके साथ देहरादून, खटीमा के युवक के अलावा देश के अन्य जगहों से भी युवक वहां फंसे है। युवक ने ऑडियों के जरिये बताया कि म्यामांर में उन पर अत्याचार किया जा रहा है। मंत्री डा. अग्रवाल ने परिजनों के वार्ता के बाद मामले को गंभीर पाते हुए तुरंत मौके से ही एसएसपी देहरादून को दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि युवक के साथ जिस कंपनी के लोगों ने धोखाधड़ी कर म्यांमार बॉर्डर पर भेजा, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही युवक की सकुशल वापसी के लिए रास्ता निकालने के लिए भी कहा। डा. अग्रवाल ने परिजनों को इस मामले में मुख्यमंत्री से भी वार्ता करने का भरोसा दिया। इस मौके पर युवक के पिता सीताराम गौतम, प्रधान सागर गिरी, राजेश जुगलान, बीना बंगवाल आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581