उत्तराखंड समाचार

रुद्रपुर में दुपट्टे का फंदा बनाकर महिला ने की आत्महत्या

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

रुद्रपुर : अज्ञात कारणों के चलते शांति विहार में महिला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।मूलरूप से कालागढ़ निवासी संदीप सिंह उर्फ गोल्डी का विवाह दो साल पहले बाजपुर निवासी 30 वर्षीय प्रीत कौर से हुई थी। संदीप सिंह सितारगंज में एक फैक्ट्री में काम करता है और रुद्रपुर के वार्ड नंबर 35, शांति विहार कालोनी में पत्नी के साथ एक माह से किराए में रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह वह फैक्ट्री चला गया। जबकि घर में उसकी पत्नी प्रीत कौर ही अकेली थी। इसी बीच उसने अज्ञात कारणों के चलते कमरे की छत पर लगे पंखे में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।कुछ देर बाद मकान स्वामी अरूण कुमार की पत्नी वहां पहुंची तो वह फंदे से लटकी मिली। शाेर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी, आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, महिला उप निरीक्षक राखी धौनी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घटना की जानकारी मृतका के पति संदीप सिंह और भाई को दी। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464