उत्तराखंड समाचार

थराली में आपदा राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को क्षति का विस्तृत आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

चमोली, 26 अगस्त। चमोली के थराली में आपदा राहत कार्यों का आज जिलाधिकारी संदीप तिवारी व पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राडीबगड़, कोटडीप और हॉस्पिटल मोहल्ले का जायजा लिया। यहां उन्होंने पहाड़ी पर अटके बड़ी चट्टानों के निस्तारण के लिए सिंचाई विभाग, भूगर्भ विभाग, पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आंकलन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आपदा प्रभावित क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने थराली-डुंग्री मोटर सड़क पर आई दरारों और आपदा से क्षतिग्रस्त भवनों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को क्षति का विस्तृत आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। स्थानीय ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी से क्षेत्र में पेयजल और विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत व जल संस्थान के अधिकारियों को समंवय स्थापित कर जल आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्र में बारिश की बैरिकेडिंग कर यातायात को रोकने के निर्देश दिए। ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने चिकित्सक और सभी कर्मचारियों को सक्रीयता और तत्परता से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य चिकित्साधिकारी अभिषेक गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581