उत्तराखंड समाचार

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त

राज्य में महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या और अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

देहरादून 01 अगस्त। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु कांग्रेस प्रवक्ता एवं गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गिरिराज किशोर हिन्दवाण ने त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीत कर आए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति जनता में बहुत बड़ा आक्रोश है जिसका परिणाम पंचायत चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। जहां पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत से लेकर जिला पंचायत की सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं कहां की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। राज्य में महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या और अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य में महिलाओं के साथ बलात्कार एवं अत्याचार की घटनाओं में उत्तराखंड पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया है तथा कई मामलों में सत्तधारी भाजपा के लोग संलिप्त पाये गये हैं। राज्य में बेरोजगारों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं करवाएं जा रहे हैं जिसके कारण हजारों बेरोजगार युवा सड़कों पर लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

गिरिराज किशोर हिंदवान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अग्नि वीर योजना लागू कर युवाओं के साथ धोखा किया है। विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं हो रही है। धरातल पर विकास कार्य शून्य हैं तथा निर्माण कार्यों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर समाज को एक दूसरे से लड़वाने का काम कर रही है। जिसे जनता कतई स्वीकार नहीं करेगी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में ना तो डॉक्टर है और ना ही दवाइयां है। हॉस्पिटल रेफर सेंटर बने हुए है। सड़कों की हालत बदलाल हो रही है जिसके कारण रोजाना दुर्घटना हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कलस्टर योजना की आड़ में स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा करने वाली भाजपा के मंत्री एवं विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तरह बेहतर प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी करेगी तथा भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581