आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

प्रेमनगर में नगर कीर्तन का श्रद्धा के साथ स्वागत

देहरादून। आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में नगर कीर्तन का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेमनगर चौक पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने नगर कीर्तन का स्वागत कर संगत के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी ने कहा कि “नगर कीर्तन हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। हमें अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए सामाजिक एकता बनाए रखनी चाहिए।”

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581