आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन

भाजपा सरकार इन गंभीर समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय केवल बयानबाजी में व्यस्त है।

देहरादून। आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ डिस्पेंसरी रोड, देहरादून में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा महिलाओं के साथ आए दिन हो रही दुष्कर्म, उत्पीड़न और अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। प्रदेश की बहन-बेटियां स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार इन गंभीर समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय केवल बयानबाजी में व्यस्त है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी। पूर्व विधायक श्री राजकुमार ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को बेहतर शासन और सुरक्षा की उम्मीद के साथ सत्ता सौंपी थी, लेकिन आज प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। सरकार को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों और यूपीआई शुल्क 2000 की ट्रांजिशन के बाद 0.4 एमडीआर शुल्क लगाने के लिए व्यापारियों ने विरोध किया कि सरकार व्यापारियों को और आम जनता खूब परेशान कर रही है व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और आम आदमी के लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार को व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जब तक प्रदेश की जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराधों से राहत नहीं मिलती, कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेंगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581