आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

लाठीचार्ज के विरोध में पीआरडी जवानों का हंगामा, निदेशालय में की तालाबंदी

दो सूत्रीय मांग के साथ लाठीचार्ज के विरोध में पीआरडी जवानों ने की निदेशालय में तालाबंदी

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पीआरडी जवानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रोज दो सूत्रीय मांग समान कार्य समान वेतन और 365 दिन का रोजगार दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। इस दौरान उन पर लाठीचार्ज किया गया था। जिसके विरोध में गुरुवार को पीआरडी जवानों ने ननूरखेड़ा स्थित युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) निदेशालय में जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं आक्रोशित पीआरडी यानी प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने निदेशालय में तालाबंदी कर दी। पीआरडी जवानों ने तालाबंदी कर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड के निदेशक शक्ति सिंह एवं उपनिदेशक को बंधक बना लिया। तालाबंदी के चलते निदेशालय में देर रात तक पीआरडी जवान डटे रहे। वहीं, काफी देर बाद निदेशालय के अंदर बंधक बनाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस एवं प्रशासन ने पिछले गेट से निकाला। पीआरडी जवानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांग को नहीं मान लिया जाता है, तब तक वे धरने से नहीं उठने वाले हैं. बताया जा रहा है कि कुछ जवान रजाई गद्दे लेकर भी पहुंच गए हैं।इससे पहले पीआरडी जवानों ने निदेशालय के अंदर दो से तीन अधिकारियों को बंद कर दिया था। जिन्हें जवानों ने बाहर नहीं निकलने दिया है, लेकिन अब निकाल लिया गया है। लाठीचार्ज की घटना से नाराज पीआरडी जवान अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब पीआरडी जवानों का आक्रोश निदेशालय तक पहुंच गया है। फिलहाल, निदेशालय में तालाबंदी और अधिकारियों को बंधक बनाए जाने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पीआरडी कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों का शासनादेश जारी नहीं होता है, तब तक वो यहां से नहीं हटेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581