उत्तराखंड समाचार

9 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जायेगा ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ का आयोजन

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर जिला मुख्यालयों एवं प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह के रूप में किया जायेगा।

देहरादून 22 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर में आयोजित नव संकल्प घोषणा के तहत भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के आयोजन का निर्णय लिया गया था। भारत जोडो यात्रा के अन्तर्गत उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदों में 75 कि.मी. लम्बी पद यात्रा का आयोजन किया जाना है यात्राओं का समापन दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर जिला मुख्यालयों एवं प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह के रूप में किया जायेगा। इसी संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में 23 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ की बैठक प्रदेश कार्यालय में आहुत की गई है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि बैठक में 9 अगस्त से शुरू होने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की तैयारियों तथा यात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के मुख्य संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल प्रतिभाग करेंगे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464