उत्तराखंड समाचार

ठंडी हवाओं उत्तरी से पर्वतीय क्षेत्रों का तपमान थमा

कुमाऊं की ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी रियायत मिली है।

हल्द्वानी : कुमाऊं की ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी रियायत मिली है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में कमी देखने को मिली है। मौसम विज्ञानियों ने बारिश व हिमपात के बाद उत्तरी हवाएं चलने को तापमान में कमी की वजह बताया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में गुरुवार को भी कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।कुछ जगहों पर बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम शुष्क होने लगेगा। तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। विशेषकर मार्च के अंतिम सप्ताह तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक बने रहने की संभावना है।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान         अधिकतम  न्यूनतम

हल्द्वानी      33.9          21.7

पंतनगर      34.4          17.3

मुक्तेश्वर      25.2          15.0

नैनीताल     23.6          15.2

अल्मोड़ा     31.2          9.3

बागेश्वर      32.5          12.1

पिथौरागढ़   29.0          14.7

चम्पावत    25.8          8.6

बढ़ती गर्मी के बीच बुधवार को मौसम में हल्का बदलाव दिखा। बागेश्वर जिले की कपकोट क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। बादलों की गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई इससे क्षेत्र के तापमान में कमी आई है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। पिथौरागढ़ जिले की ऊंचाई वाले चोटियों राज रंभा, हंसलिंग, पंचाचुली की चोटियों पर हिमपात भी हुआ है। इसे सीमांत के इलाकों में रात के समय फिर से ठंड महसूस होने लगी है।

Related Articles

Back to top button