उत्तराखंड समाचार

राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण मनोयोग से भाग लिया

देहरादून 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन, देहरादून में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण मनोयोग से भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना एवं योग के महत्व को जनमानस तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, अनुसचिव लक्ष्मण राम आर्य, चिकित्साधिकारी आयुर्वेद, राजभवन आयुष चिकित्सालय डॉ. पंकज बच्चस सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581