उत्तराखंड समाचारधर्म

पुलिस महानिदेशक पहुंचे श्री केदारनाथ धाम

सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून, 19 मई। गढ़वाल भ्रमण के दौरान आज रविवार को अभिनव कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय श्री केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। केदारनाथ धाम मन्दिर परिसर में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी एवं सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए गए ताकि मन्दिर दर्शन के लिए आये श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है ऐसे में इस बात का ध्यान अवश्य रहे कि किसी भी प्वाइंट पर अनावश्यक भीड़ न हो। भीड़ प्रबन्धन एवं प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस बल बल के साथ संवाद स्थापित कर व उनकी ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड  ने कहा कि आज चार धाम यात्रा के अन्तर्गत केदारनाथ धाम के कपाट खुले हुए आज दसवां दिन है। इस अवसर यात्रा व्यवस्थाओं को देखने मैं स्वयं आया था। इस बार अभी तक जो भीड़ आई है प्रतिदिन तीस हजार से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन करके जा रहे हैं। निश्चित रूप से यहां पर जो भी मंदिर व्यवस्था से जुड़ी हुई सारी एजेंसियां हैं, बद्री केदार मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, सूचना विभाग है, सारी टीमें जिस तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं, एक बहुत अच्छा उदाहरण है। आने वाले दिनों में भीड़ के दबाव को देखते हुए हमारी कोशिश रहेगी कि यहां पर जो भी पुलिस व्यवस्था है, उसको और सुदृढ़ किया जाए जिससे यात्रियों के लिए हम और बेहतर से बेहतर व्यवस्था कर सकें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अविनाश वर्मा, चौकी प्रभारी केदारनाथ मंजुल रावत सहित पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवान मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581