उत्तराखंड समाचार

कर्णप्रयाग रेल लाइन के शुरू होने से पर्यटन को मिलेगी गति : दिलीप जावलकर

सचिव दिलीप जावलकर ने की विकास कार्यों की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के वित्त, निर्वाचन एवं सहकारिता विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ने बागेश्वर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, फील्ड स्तर की समस्याओं और धन आवंटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

सचिव ने ट्राउट मछली पालन हेतु 200 करोड़ की प्रस्तावित योजना और कीवी उत्पादन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बागनाथ मंदिर के विकास को ‘प्रसाद योजना’में शामिल किए जाने की जानकारी दी तथा पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए कौसानी के टी गार्डन को पर्यटन से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सचिव जावलकर ने एनजीओ, किसान, पर्यटन एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग रेल लाइन के शुरू होने से पर्यटन को गति मिलेगी और इसके अनुरूप आवश्यक तैयारियां की जाएं। जिलाधिकारी  आशीष भटगांई ने सभी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button