उत्तराखंड समाचार

इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानकों में बदलाव करने जा रही सरकार

राज्य सरकार ने 2019 में आईपीएचएस मानक लागू किए हैं।

देहरादून। उत्तराखंड सरकार इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) मानकों में बदलाव करने जा रही है। आईपीएचएस मानकों की वजह से अस्पतालों में खड़ी हो रही दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने 2019 में आईपीएचएस मानक लागू किए हैं। इसके तहत डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और टैक्नीशियन का नया ढांचा तैयार किया गया है। जबकि प्रति बेड और ओपीडी के आधार पर स्टाफ की तैनाती का फार्मूला बनाया गया है। यही नहीं आईपीएचएस के तहत अस्पतालों के लिए आबादी से लेकर भवन आदि के मानक भी नए सिरे से बनाए गए हैं। केंद्रीय बजट बढ़ाने के लिए लागू किए गए यह मानक कागज पर तो बहुत अच्छे नजर आ रहे हैं। लेकिन पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से धरातल पर दिक्कतें आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के जानकारों के अनुसार यह मानक लागू होने के बाद अस्पतालों में कई तकनीकी परेशानियां खड़ी हो रही है। इसके बाद अब इन मानकों में बदलाव का निर्णय लिया गया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581