उत्तराखंड समाचार

महाराज की अगुआई में निकली नगर परिक्रमा

श्री झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन

देहरादून। आज प्रातः श्री दबार साहिब परिसर से श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व नगर परिक्रमा निकाली गई। दरबार साहिब से नगर परिक्रमा निकलने से पहले बड़ी तादाद में संगत श्रद्धालु परिसर में एकत्रित हुए। यहां से जयकारे के साथ संगत शहर के लिए निकली। बिंदाल में संगतों ने श्रद्धालुओं को चना, मुरमुरे, गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। यहां से श्रीमहंत के साथ संगत घंटाघर पहुंची। यहां विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने श्रीमहंत का फूल माला से स्वागत किया। जिसके बाद संगत नगर परिक्रमा के लिए आगे बढ़ी। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंची। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मण्डी, एसजीआरआर, बॉम्बे बाग पहुंची। इसके बाद ब्रहमलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकेने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब में पहुंचकर संपन्न हुई।

श्री दरबार साहिब के मेला व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि परंपरानुसार श्री झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाता है। नगर परिक्रमा में श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में संगत ने दून नगर की परिक्रमा की। श्री मंहत देवेंद्र दास ने नशामुक्त समाज और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का दिया संदेश।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581