उत्तराखंड समाचार

यातायात नियमों उल्लंघन : चमोली पुलिस की कार्यवाही जारी

वर्तमान समय में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा अवधि में बद्रीनाथ धाम की ओर श्रद्धालुओं का निरन्तर आगमन हो रहा है

चमोली। मानकों के विपरीत मोडिफाईड, रेट्रो साईलेन्सर लगे वाहनों पर चमोली पुलिस की कार्यवाही आज भी जारी रहीं। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस चमोली ने ताबड़तोड कार्यवाही करते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 91 व्यक्तियों से 65,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला किया।
वर्तमान समय में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा अवधि में बद्रीनाथ धाम की ओर श्रद्धालुओं का निरन्तर आगमन हो रहा है। इस अवधि में कतिपय लोगों द्वारा अपने दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करते हुए अत्यधिक तेज ध्वनि वाले वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिस कारण आमजनमानस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके दृष्टिगत आज यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक एंव यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल द्वारा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए रैश ड्राइविंग10, मोडिफाईड साइलेंसर 29, नो पार्किंग 5, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट 9, अन्य 38 वाले कुल 91 लोगों के मौके पर चालान कर 65,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान हेड कांस्टेबल जतन राणा, हेड कांस्टेबल आशुतोष नौडियाल, आरक्षी नीरज भण्डारी, आरक्षी राहुल जोशी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581