उत्तराखंड समाचार

गरीब बस्तियों को उजाड़ने का विरोध, कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

जब तक बस्ती वालों के हक में परिणाम नहीं आता, तब तक जारी रहेगा आंदोलन

देहरादून। आज देहरादून यमुना कॉलोनी चौक चकराता रोड में कांग्रेस पार्टी के पुराने वरिष्ठ नेता एवं युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब बस्तियों को उजाड़ने, पुनर्वास न देने और गरीब बस्ती वासियों को मालिकाना हक न दिए जाने के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया कि यह लड़ाई लंबी है और इसको निरंतर जारी रखा जाएगा, जब तक बस्ती वालों के हक में परिणाम नहीं आता। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मलिन बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 2022 के अपने घोषणा पत्र में और मुख्यमंत्री और मेयर ने नगर निकाय के चुनाव में बार-बार यह घोषणा की थी कि किसी भी बस्ती का एक भी घर नहीं तोड़ा जाएगा परंतु प्रतीत होता है कि इन्हें मोदी जी की तरह सफेद झूठ बोलने की आदत है और ये भी जुम्लेबाज है कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रहे विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि कांग्रेस ने बस्तियों को बसाने का काम किया है और जब तक उनके पुनर्वास की व्यवस्था ना हो जाये तब तक की लड़ाई लड़ी जायेगी और बस्ती वासियों को उनका पूरा हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। लालचंद शर्मा ने कहा कि गरीब बस्ती वासियों को उजड़ने से रोकने के लिए संघर्ष का हर कदम उठाया जाएगा। युवा नेता रितेश छेत्री ने कहा कि देहरादून और बस्तियों के युवा, बस्तियों को बचाने के लिए ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। जब तक प्रदेश सरकार बस्ती वासियो को न उजड़े जाने का आश्वासन, पुनर्वास की व्यवस्था एवं मालिकाना हक देने का निर्णय नहीं लगी तब तक निरंतर कांग्रेस बस्तियों को न्याय दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष करेगी। इस अवसर पर सुमित्रा ध्यानी, रिपू दमन सिंह, संजय थापा,चरणजीत कौशल ,धर्म सोनकर , सुनील जायसवाल, सुने गोयल,चंद्र मोहन काला, टीटू त्यागी,दीप वोहरा , पंकज क्षेत्री, अभिनव थापर,मुकेश चौहान, जगदीश धीमान, मोहन जोशी, महेश बघेल,कुलदीप जखमोला, संजय काला, अल्ताफ ,पीयूष जोशी, मोनी मेहता, गौतम सोनकर, मुकेश शर्मा, विनीत सिंह, सुरेंद्र सैनी ,कैलाश वाल्मीकि आशीष देसाई ,रघु गुप्ता, सुरेंद्र तोमर,राजीव प्रजापति, नरेश गांधी, संजय बिरला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581