उत्तराखंड समाचार

डीएम के निर्देश पर विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में बढ़ी सुविधाएं

ईएनटी कक्ष में अस्थाई व्यवस्था पर चिकित्सालय मे कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिक तैनात किया गया है

देहरादून, 19 जनवरी। डीएम सविन बंसल ने  उपजिला चिकित्सालय विकासनगर के निरीक्षण  चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में चिकित्सालय में सुविधा बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी ने नवंबर माह में उप जिला चिकित्सालय विकासनगर का औचक निरीक्षण कर दिए थे आवश्यक दिशा निर्देश, बाहर से दवाई लिखने पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने चिकित्सकों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए थे कि यदि बिना ठोस कारण बाहर से दवाई लिखी गई तो कड़ी कार्रवाई संबंधित के विरुद्ध की जाएगी। वही चिकित्सालय में मरीजों के लिए फैसिलिटी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे। पंजीकरण कक्ष बढाने के निर्देशो के क्रम में पंजीकरण कक्ष की संख्या बडाकर 02 कर दी गयी है एवं चिकित्सालय की साफ सफाई के लिये सफाई कर्मचारियो एवं समस्त स्टाफ को भी साफ सफाई रखने के लिये आदेशित किया गया है  जिसका की नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के लिये भोजन की व्यवस्था हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित धरा स्वयं सहायता समूह द्वारा किचन संचालित किया जा रहा है, एवं मरीजो को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सालय मे चिकित्सको द्वारा बाहरी दवाईया लिखने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये सभी चिकित्सको को इ०डी०एल / चिकित्सालय में उपलब्ध दवाईयों को लिखने हेतु निर्देशत किया गया है। एसएनसीयू में माह अगस्त से माह अक्टूबर 2024 तक कुल 104 बच्चे एवं माह नवम्बर मे कुल 24 बच्चे भर्ती हुये है।  मरीजो के लिये प्रत्येक वार्ड, प्रसूती वार्ड/ कक्ष में हीटर एव गर्म पानी हेतु पानी की केतली उपलब्ध करायी गयी है। ईएनटी कक्ष में अस्थाई व्यवस्था पर चिकित्सालय मे कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिक तैनात किया गया है। इमरजेन्सी कक्ष मे रखे पुराने सामान को अन्यत्र स्थान पर रख दिया गया है, एवं इमरजेन्सी कक्ष को व्यवस्थित किया गया है।  दवाई वितरण हेतु पूर्व में संचालित 01 काउंटर की संख्या बडाकर 02 की गयी है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581