उत्तराखंड समाचार

चर्चित गढ़वाली फिल्म घपरोल का ट्रेलर लॉन्च

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर नितिन उपाध्याय ने शिरकत कीl

देहरादून,15 जनवरी। आज प्लुनेक्स प्रोडक्शन की चर्चित गढ़वाली फिल्म घपरोल का ट्रेलर लॉन्च  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन पूजन के साथ हुई।  फिल्म के निर्माता अजय ढौंडियाल, रघुवीर सिंह, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ शर्मा,एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर शुभ सहोता और फिल्म के कलाकारों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की गई l ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर नितिन उपाध्याय ने शिरकत कीl इस मौके पर डॉक्टर नितिन उपाध्याय ने घपरोल फिल्म को उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा में उच्च तकनीकी गुणवत्ता वाली फिल्म बताया और कहा कि इस फिल्म की क्वालिटी से साफ जाहिर हो रहा है कि फिल्म को बनाते समय हर पहलू पर बड़ी बारीकी से ध्यान दिया गया हैl इस फिल्म में उत्तराखंड के कई नामचीन हस्तियों ने अभिनय किया है जो अबतक  लेखन, कविता, गायन और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर चुके हैं। घपरोल फिल्म पहली गढ़वाली फिल्म कही जा सकती है जो बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों की तरह ही उच्च तकनीकी के इस्तेमाल से बनी है पहली बार साउन्ड का डॉल बी सिस्टम उत्तराखंड की इस फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। फिल्म के संगीत की बात की जाय तो सोशल मीडिया से मिल रहे रीस्पान्स से ये साफ जाहिर हो रहा है कि इस फिल्म का संगीत श्रोताओं को खूब पसंद आ रहा है। इस मौके पर फिल्म से जुड़े कलाकार, फिल्म निर्माता कंपनी प्लुनेक्स प्रोडक्शन का स्टाफ फिल्म की टेक्निकल टीम एवं कई  गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में  शिरकत की l

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581