उत्तराखंड समाचार

पेड़ से लटक कर ठेकेदार ने लगायी फांसी

बांसवाड़ा सोग नदी बालावाला में पेड़ से लटक कर एक ठेकेदार ने आत्महत्या कर ली हैं।

देहरादून। बांसवाड़ा सोग नदी बालावाला में पेड़ से लटक कर एक ठेकेदार ने आत्महत्या कर ली हैं। पुलिस कर्मियों ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

आज चौकी बालावाला पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा बांसवाड़ा सोग नदी बालावाला में पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी बालावाला उप निरीक्षक राजीव धारीवाल चीता कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने शव को नीचे उतारकर मृतक की पहचान कराई गई तो मृतक की पहचान श्याम लाल मंडल निवासी ग्राम गोरिया टोली पोस्ट डोकरिया जिला किशनगंज बिहार उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि मृतक ठेकेदारी का कार्य करता था तथा देहरादून में अपने भाई के साथ किराए पर रहता था। मृतक के परिजन बिहार में रहते हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भर कर शव को अग्रिम कार्यवाही के लिये मोर्चरी भिजवाया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581