उत्तराखंड समाचार

धूमधाम से मनाया प्रथम स्थपना दिवस

देहरादून, 01 मई। सी व्यू सेवा ट्रस्ट देहरादून ने अपना प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सी व्यू सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डॉ महावीर बर्त्वाल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ महावीर बर्त्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि ” सी व्यू सेवा ट्रस्ट सुदूर ग्रामीण के लिए समय-समय पर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कैंप लगता है, अनाथ एवं दृष्टि बाधित बच्चों को शिक्षा ,कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं  हर संभव मदद करने का प्रयास करता है एवं अगर किसी बच्चे में कोई प्रतिभा है तो उसे भी संस्था निखार कर लोगों के सामने लाता है एवं आवश्यकता अनुसार उनका प्रशिक्षण भी कराता है ताकि दृष्टि बाधित बच्चे भी सामान्य जीवन जी सके। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने फायर सेफ्टी को लेकर अपने वक्तव्य दिया एवं आग लगने के समय आम जनता को किस तरह के सावधानियां बरतनी चाहिए उसे पर भी प्रकाश डाला एवं प्रदेश भर में वनअग्नि से हो रहे नुकसान से कैसे बचा जाए उसके बारे में भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सिविल डिफेंन्स के चीफ कन्ट्रोलर एस के साहू ने भी शिरकत की। सी व्यू सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डॉ महावीर बर्त्वाल ने कार्यक्रम के मौजूद सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में आशिमा बर्त्वाल, अशोक भट्ट, कुलभूषण नैथानी, शिव नारायण, संदीप रौतेला, गंभीर रावत, सुनील बिष्ट, मीनाक्षी, राजी चौहान, मनोज, मोहित बर्त्वाल, अंकित सेमवाल, अंकित राणा, तुलास संस्थान के स्वयंसेवक, सुभाष चंद्र बोस अनाथालय के बच्चे, डॉ. हेमंत बिष्ट और सभी सी व्यू सेवा ट्रस्ट के सदस्य आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581