उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

विज्ञान धाम- यूकॉस्ट में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव का शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकास्ट), देहरादून स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में दो -दिवसीय नवाचार महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आनंद बर्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नितेश कुमार झा, सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुराज तथा सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तराखण्ड सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि आनंद बर्धन ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार आज के जीवन का अभिन्न अंग हैं तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ना चाहिए। नितेश कुमार झा ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं पहलुओं की जानकारी देते हुए राज्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता पर बात की। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने नवाचार महोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स एवं नवचारकों को अपने विचारों एवं तकनीकी उपलब्धियों के प्रदर्शन हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने साइंस सिटी निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया तथा यूकॉस्ट की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया, जिनमें सामुदायिक रेडियो स्टूडियो (विज्ञान वाणी), जैव विविधता पार्क, हाइड्रोपोनिक सेटअप, जल प्रयोगशाला, बौद्धिक सम्पदा अधिकार केन्द्र, साइंस एजुकेशन रिसर्च विंग, नॉलेज मैनेजमेंट सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, हिमालयन गैलरी एवं अन्य प्रमुख अवसंरचनाएं एवं अनुभाग मुख्य रूप से शामिल रहे. इस अवसर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषयक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें विभिन्न नवाचार परियोजनाओं एवं स्टार्टअप्स ने अपने उत्पाद एवं मॉडल प्रदर्शित किए।

प्रथम पैनल चर्चा “विज्ञान एवं नवाचार में महिलाएं: अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा” विषय पर आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से महिला उद्यमियों ने सहभागिता की। पैनल में डॉ. रीमा पंत (शिक्षाविद्), सुश्री मीनाक्षी खाती (ऐपण प्रोजेक्ट), सुश्री हिमानी गोस्वामी (विकास्या), सुश्री नमिता टम्टा (बाबा एग्रोटेक) शामिल रही। द्वितीय पैनल चर्चा “प्रभावी नवाचार: विज्ञान आधारित स्टार्टअप्स एवं बैंकिंग सहयोग की भूमिका” विषय पर आयोजित की गई। इस सत्र में डॉ. भुवन जोशी, डिप्टी हेड , उदयपुर सोलर ऑब्जर्वेटरी , श्री अजय रावत (एस्ट्रोवर्स, हल्द्वानी) तथा डॉ. पीयूष गोयल, एमेरिटस वैज्ञानिक, यूकॉस्ट शामिल रहे। महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, नाटक, प्रश्नोत्तरी, एक्सटेम्पोर, पोस्टर एवं मॉडल आदि में प्रतिभाग किया। साथ ही रचनात्मकता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स एवं स्टेम विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। बौद्धिक संपदा अधिकार एवं करियर मार्गदर्शन विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. डी.पी. उनियाल, संयुक्त निदेशक, यूकॉस्ट द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस नवाचार महोत्सव में यूकॉस्ट एवं आंचलिक विज्ञान केंद्र के अधिकारियों सहित 300 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विभिन्न शिक्षण संस्थानों-सार्क एजुकेशन नेपाल, हिम ज्योति पब्लिक स्कूल, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, टोंस ब्रिज स्कूल, सेंट जोसेफ अकादमी, उत्तरांचल विश्वविद्यालय आदि के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह नवाचार महोत्सव नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों, उद्यमियों एवं विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर लाने में प्रयासरत है तथा राज्य में नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्यरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464