उत्तराखंड समाचार

इलेक्ट्रिक पैनल में लगी आग, अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

आग की लपटें उठ रही थीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल था। अग्निशमन यूनिट ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

चमोली। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री श्याम सिंह को थाना श्री बद्रीनाथ के माध्यम से माणा बाईपास पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। संयोगवश, अग्निशमन सेवाएं उस समय श्री बद्रीनाथ धाम क्षेत्रांतर्गत फायर ऑडिट कर रही थीं, जिससे टीम प्रभारी अधिकारी के निर्देश पर तुरंत मय यूनिट के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि आग माणा बाईपास पर स्थित सीपी सिस्टम कंपनी के 200 केवी क्षमता के एक इलेक्ट्रिक पैनल में लगी हुई थी। आग की लपटें उठ रही थीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल था। अग्निशमन यूनिट ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सीपी सिस्टम कंपनी के श्रमिकों ने भी आग बुझाने में पूरा सहयोग किया। फायर यूनिट और कंपनी के श्रमिकों के संयुक्त प्रयास से आग पर शीघ्र ही पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझने से कोई जनहानि या बढ़ा संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

घटना के बाद, अग्निशमन अधिकारी द्वारा सीपी सिस्टम कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री तरुण पुंडीर को तत्काल निर्देशित किया गया कि वे कंपनी के सभी डीसी जनरेटर पर प्राथमिक अग्निशमन उपकरण तत्काल रूप से उपलब्ध कराएं। उन्हें इस संबंध में भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए और अधिक सतर्कता बरतने हेतु एक नोटिस भी जारी किया गया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581