उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने दी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी की यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास एवं समर्पण का परिणाम है।

देहरादून 19 अप्रैल।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी की यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास एवं समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवार, गुरुजनों और पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात है।

राज्यपाल ने उन सभी माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षक समुदाय को भी विशेष रूप से बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सतत सहयोग से विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया है। राज्यपाल ने उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो पाई। उन्होंने कहा, ‘‘जीवन में असफलता अंत नहीं है, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास करें, सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।’’

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581