उत्तराखंड समाचारधर्म

यात्रा के बेहतर संचालन के लिये पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोरों पर

पुलिस अधीक्षक ने किया यात्रा रुट का स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा-2025 प्रारम्भ होने में 1 माह का समय शेष रह गया है। यात्रा के सुगम, सुचारु तथा बेहतर संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा रुट का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा रुट पर मुख्य पड़ावों पुलिस चौकियों व दुर्घटना सम्भावित, संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया। इस दौरान उनके द्वारा यात्रा रुट व धाम पर पडने वाले पर्यटन पुलिस चौकियों, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र, आदि का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर कर्मचारियों की रहने-खाने की व्यवस्थाओ तथा  मूलभूत सुविधाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिये गये। दुर्घटना सम्भावित, संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड नियन्त्रण तथा यात्रा के सुरक्षित संचालन हेतु घोडे-खच्चर, डण्डी-कण्डी के रोटेशन सिस्टम के साथ जरुरत पडने पर वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की योजना पर जोर दिया गया। वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षात्मक उपाय तथा यात्रा से सम्बन्धित अन्य तैयारियों को समय से पूरा करने के लिये यात्रा से जुडे विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की हिदायत दी गयी। यमुनोत्री धाम पर पहुँचकर उनके द्वारा यमुनोत्री पुलिस चौकी का भौतिक निरीक्षण करते हुये वहां पर विषम परस्थितियों के बीच जवानों के ठहरने तथा रहने खाने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। यात्रा के समय आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु मन्दिर परिसर, यात्रा मार्ग तथा मुख्य-मुख्य पड़वों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष बड़कोट श्री दीपक सिंह कठैत, वाचक पुलिस अधीक्षक श्री कोमल सिंह रावत सहित पुलिस, फायर, वायरलेस, स्थानीय अभिसूचना इकाई, एसडीआरएफ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद  रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button