उत्तराखंड समाचार

धरातल पर सर्वेक्षण कर प्रभावी योजना बनाई जाए : डीएम

यातायात प्लान एवं ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एवं यातायात निरीक्षण ऋषिकेश से वार्ता कर प्लान बनाने के निर्देश दिए

देहरादून, 18 नवंबर। ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में ऋषिकेश नगर एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना के बैठक जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में यूयूएसडीए अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। यूयूएसडीए द्वारा ऋषिकेश नगर निगम अन्तर्गत 24 वार्डों में 27×7 वाटर सप्लाई, ड्रेन, रोड, सीवर के कार्य के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऋषिकश नगर में यूयूएसडीए द्वारा प्रस्तावित कार्यों से पूर्व धरातल पर सर्वेक्षण कर प्रभावी योजना बनाई जाए तथा पूर्व में स्थापित योजनाओं की स्थिति, अवस्थापना, निर्माण आदि  की स्थिति देख ली जाए। जिन क्षेत्रों में पुरानी योजना कार्य कर रही हैं की संस्थाओं के साथ योजना की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए समन्वय से कार्य करें ताकि योजनाओं को व्यवस्थित रूप से धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने यातायात प्लान एवं ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एवं यातायात निरीक्षण ऋषिकेश से वार्ता कर प्लान बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्र की लिंक रोड के सुधारीकरण के सम्बन्ध में प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक परियोजना निदेशक यूयूएसडीए राजीव अग्रवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर जतिन सिंह सैनी, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई संजय राज, पुलिस निरीक्षक यातायात रविकांत सेमवाल, अधि. अभि. सिंचाई डी.सी उनियाल, अधि.अभि. एमडीडीए सुनील कुमार, सहायक अभि. सिंचाई अभिषेक नौटियाल, एसीएफ वन स्पर्श काला आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581